नगर निगम की महापौर जसवंत कंवर गुरुवार को अचानक शहर की सफाई और पार्कों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं। गांधी सागर पार्क से लेकर देवरिया बालाजी क्षेत्र तक किए गए औचक निरीक्षण में उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की हकीकत देखी और अधिकारियों को सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए।
महापौर ने गांधी सागर पार्क के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के नियमित रखरखाव, साफ-सफाई और आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद देवरिया बालाजी क्षेत्र पहुंचकर चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया और कचरा हटाने के काम में तेजी लाने को कहा।
जनता से भी पूछा—क्या चाहिए सुधार?
निरीक्षण के दौरान महापौर ने आमजन की समस्याएं और सुझाव भी सुने। पार्कों में घूमने आए लोगों ने नियमित सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, बैठने के लिए बेंच और पार्कों के बेहतर रखरखाव की जरूरत बताई। कुछ नागरिकों ने कचरा समय पर नहीं उठने और सार्वजनिक �