सेन्हा: बक्सीडीपा पेट्रोल पंप के पास ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत
लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर बक्सीडीपा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में स्कूटी सवार करीब 28 वर्षीय अनमोल उरांव की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।