उन्नाव: मायावती ने कहा- EVM से चुनाव न हो, बैलेट पेपर से चुनाव हो, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया पलटवार
Unnao, Unnao | Sep 28, 2026 उन्नाव जनपद के विकास भवन पहुंची राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पिछले 4 हुई बारिश में जनहानि की समीक्षा बैठक की,इस दौरान मीडिया द्वारा मायावती के चुनाव EVM से नहीं बैलेट पेपर से हो वाले बयान पर राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पलटवार किया है,जहां तक एसआईआर हो रहा है यह पहली बार नहीं है आप सबको पता होगा इस समय भाजपा की सरकार में काम हो रहा है