Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
rvvivaan
No video available
10
जी हां, आप 3d वॉलपेपर के जरिए भी घर की दीवारों को अट्रेक्टिव व मॉडर्न लुक दे सकते हैं अधिक जानकारी हेतु मोब.8580622055
Kullu, Kullu
| Jun 25, 2021
MORE NEWS
लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार, विधायक आनी लोकेंद्र कुमार
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
ठिनले दिचेन जिला परिषद अध्यक्ष और सुरेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित उपायुक्त किरण भड़ाना की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया Kullu Times जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आज जिला परिषद भवन के सभागार में आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला परिषद के संबंधित प्राधिकारी किरण भड़ाना की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जिला परिषद के सभी 09 निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन परिणाम के अनुसार ठिनले दिचेन पुत्री नवांग टशी, निवासी ग्राम एवं डाकघर काजा, तहसील काजा, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को जिला परिषद लाहौल-स्पीति की अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार पुत्र किशन दास, निवासी 20(1), गांव ठोलंग, डाकघर तांदी, तहसील लाहौल, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को जिला परिषद लाहौल-स्पीति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष ठिनले दिचेन एवं उपाध्यक्ष सुरेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण तथा स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार तथा जिला पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
त्रिलोकी महादेव शिव मंदिर गोशाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 19वाँ स्थापना दिवस; हवन, कीर्तन और विशाल लंगर का हुआ आयोजन Kullu Times शिव मंदिर गोशाल में 19वाँ मंदिर स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों का प्रवाह चलता रहा, जिसमें दूर-दूर से आए भारी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य कमाया। इस त्रिलोकी महादेव मंदिर का इतिहास बेहद खास है। इसे छेरिंग राशपा के सौजन्य से प्रसिद्ध आर्टिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट) जयंता पॉल द्वारा तैयार करवाया गया था और सन् 2007 में शिव भक्तों को समर्पित किया गया था। इस भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा परम श्रद्धेय लला मेमे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुई थी, जिनकी विशाल प्रतिमा आज भी मंदिर में स्थापित है। उनकी पावन स्मृति में हर वर्ष यहाँ यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद, मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए भगवान शिव की आराधना की। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद सभी भक्तों के लिए एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जहाँ भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति और गोशाल के ग्रामीणों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- मीनाक्षी केस्टलीनों अध्यक्ष रोटरी क्लब मनाली। Kullu Times Meenakshi Castelino
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
कुल्लू में सरवरी के पास आग लगने से राख हुई झुगी झोपड़ी मंदिर में रखे हुए दीपक से हुई आगजनी की घटना घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने की कार्यवाही आगजनी की घटना में दो झुगिया जलकर हुई राख :- बिरकी देवी प्रधान झूगी बस्ती
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन डॉ. निशांत वैद्य बने नगर अध्यक्ष एवं कृष नेगी बने नगर मंत्री Kullu Times अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को किया गया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी एवं जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकुर ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ABVP आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। परिषद् का कार्य केवल महाविद्यालय परिसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिसर से आगे बढ़कर समाज में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने तथा राष्ट्र एवं समाज के हित में कार्य करने पर भी केंद्रित है। उन्होंने कहा कि ABVP गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्रभावना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर ने कहा कि जहाँ-जहाँ शैक्षणिक परिसर हैं, वहाँ-वहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र हितों के लिए कार्य कर रही है। परिषद् विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ छात्र हित एवं समाज हित के विषयों को प्रमुखता से उठाती रही है। इसके उपरांत चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर ने वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष एवं नगर मंत्री के नामों की घोषणा की। उन्होंने डॉ. निशांत वैद्य को नगर इकाई अध्यक्ष तथा कृष नेगी को नगर इकाई मंत्री घोषित किया। इसके बाद नगर इकाई अध्यक्ष डॉ. निशांत वैद्य द्वारा नगर इकाई की आगामी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कुल्लू नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष: डॉ. निशांत वैद्य , नगर मंत्री: कृष नेगी, उपाध्यक्ष: विनोद कुमार, उपाध्यक्ष: एडवोकेट मनीष मेहता, उपाध्यक्ष: नरेश ठाकुर , उपाध्यक्ष: भानु, सह मंत्री: मनीष ठाकुर, सह मंत्री: ख़ुशी, सह मंत्री: नितिन, सह मंत्री: पूजा कोषाध्यक्ष: अंकुश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक: हेमंत, मीडिया संयोजक: अब्बू SFD संयोजक: आर्यन, SFS संयोजक: आँचल घई, राष्ट्र कला मंच संयोजक: तमन्ना नेगी राष्ट्र कला मंच सह संयोजक: राधिका पुंडीर , खेलो भारत संयोजक: भुलेश, विद्यालय कार्य संयोजक: सौरव शर्मा, व्यावसायिक शिक्षण कार्य संयोजक: आरज़ो, छात्र उद्घोष संयोजक: देव जनजातीय कार्य संयोजक: रुद्र राणा नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने छात्र हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित में संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान, डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- डॉक्टर करन जीत सिंह बीएमओ नगर ।
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक Kullu Times रोटरी क्लब मनाली द्वारा मनाली के डे स्टार स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एक दिवसीय एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिस दौरान बीएमओ नगर करनजीत सिंह वह डॉक्टर वांगमो ने अपने-अपने वक्तव्य रखे वही रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी कैस्टलीनो ने कुल्लू टाइम्स से बात करते हुए बताया कि रोटरी क्लब मनाली द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता शिविर आयोजित किया जाता रहा है इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उन्होंने मनाली डे स्टार स्कूल प्रांगण में एक दिवसीय एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें 14 से 15 बर्ष के बच्चों और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। Meenakshi Castelino
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी में आज दोपहर बाद आगजनी की घटना सामने आई। जहां पर आग लगने से दो झुगिया जलकर राख हो गई है। Kullu Times झुगी में रहने वाले दीपक ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह तुरंत यहां पर पहुंचे और आग पर काबू पानी की कोशिश की गई। लेकिन आगे इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझा पाना मुश्किल था। उसके चलते दो झुगियां जलकर राख हो गई है उन्होंने कहा कि यहां पर घर के पास एक दीपक जलाया था जिसके चलते अचानक आग फैली है। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी थी और जल्द आग पर काबू पाया गया
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026