बांसजोर: जलडेगा पीएम श्री स्कूल में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों ने दिखाया लोकतंत्र का डेमो
पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय जलडेगा परिसर में शिक्षा विभाग सिमडेगा और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन बृहस्पतिवार को 11 से दो बजे तक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, कोलेबिरा प्रमुख दुतामी हेमरोम, बीपीओ मनमोहन कुमार गोस्वामी, मुखिया बालमुनी लुगुन और प्रधानाध्यापक सोमनाथ भगत ने