रतिया: रतिया में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू, कार व पिस्तौल बरामद
रतिया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के कब्जे से दो देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और एक कार भी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।