कोरांव: सिकरो पांडेय का मड़हा में आयोजित सपा पीडीए चौपाल, नेताओं ने मौजूदा सरकार पर कसे तंज और एकजुट होने का आह्वान किया
समाजवादी पार्टी (सपा) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सिकरो ग्राम सभा स्थित पांडेय का मड़हा में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव विनय सोनकर के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सोनकर ने कहा कि प्रदेश सपा सरकार बनेगी।