*वन्दे मातरम् गीत पर कांग्रेस की अपमानजक टिप्पणी, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया और राहुल गांधी का पुतला*
सवाई माधोपुर, दिनांक 17 अगस्त 2026 | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् गीत पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशन मे रणथंभौर सर्किल पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया | युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम ने बताया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा देश के राष्ट्रगीत का अपमान किया गया है जिसको प्रदेश का युवा नहीं सहेगा जिसके विरोध में प्रदेशभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है | विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, उदय गुर्जर, विजय गुर्जर, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, हनुमत दीक्षित, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शंकर पोसवाल, आकाश भारद्वाज, अजय बसवाल, अजय गौतम, अरविंद सैनी, श्रीचरण महावर, मुकेश शर्मा, अविनाश चौधरी, पपलेश बैंसला, अविनाश शर्मा, प्रेमप्रकाश पाराशर सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
*मुरली गौतम*
जिला उपाध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 17, 2026