बरियारपुर: गांधीपुर: नाले के छेद से घरों के सामने बह रहा सड़ा पानी, लोग परेशान
बरियारपुर प्रखंड में एनएच चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर बनाए गए नाले अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।गांधीपुर से बरियारपुर बाजार तक बने नाले में लंबे समय से गंदा पानी जमा है।समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण नाले का पानी जगह-जगह बने छेदों से बाहर निकलकर लोगों के घरों के सामने पहुंच रहा है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ लोग