शुजालपुर: ग्राम निपानिया खुर्द में एक किसान की करंट लगने से हुई मौत
शुजालपुर के ग्राम निपानिया खुर्द में मंगलवार शाम एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मुकेश सिंह जाट (49) खेत में हार्वेस्टर से सोयाबीन की कटाई कर रहे थे। तभी वे 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। पुलिस ने आज बुधवार को सिविल अस्पताल शुजालपुर मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किसान अपने पिता जसमत जाट के खेत में कटाई में मदद कर रहे थे। हा