बहराइच: शहर में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 1 स्कूली वाहन सीज़ और 6 पर की गई जुर्माने की कार्रवाई
शहर में मिशन से फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान संचालित किया गया। बुधवार शाम को एआरटीओ बहराइच ने बताया कि इस विशेष अभियान में मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले अच्छे स्कूली वाहनों का चालान किया गया है जबकि एक वाहन को सीज कर थाने में बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा।