कोईलवर: कोईलवर सिक्सलेन पुल पर ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय बाइक सवार किशोर की मौत, साथी 17 वर्षीय युवक गंभीर घायल
कोईलवर थाना क्षेत्र के नए सिक्सलेन पुल पर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका 17 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मौदहीं गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।