गुना: गोपालपुर के जंगल में अवैध कच्ची शराब बेचते हुए पांच महिलाओं को म्याना थाना पुलिस ने पकड़ा
गुना के म्याना थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने आई 5 महिलाओं को पकड़ा है। 6 अगस्त को पुलिस से मिली जानकारी में 5 अगस्त को पुलिस ने सूचना पर पाटई उमरी के बीच गोपालपुर के जंगल में शराब बेचने ग्राहक का इंतजार कर रही पारदी समुदाय की ग्राम कनेरा निवासी 5 महिलाओ को पकड़ा है। 4 केनो में ₹10000 की 100 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की।