परसवाड़ा: बैगाटोला में मलेरिया से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम और जांच की मांग पर बालाघाट-बैहर मार्ग पर चक्काजाम
आदिवासी अंचल में बच्चों की लगातार हो रही मौतों को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार 26 अगस्त को समाज के लोगों ने दोपहर 2 बजे क़रीब बालाघाट-बैहर मार्ग पर बंजारी तिराहे के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।