बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में अवैध प्लास्टिक कचरा डंपिंग पर 2 दिसंबर 2026 तक रोक
बहादुरगढ़ में अवैध प्लास्टिक कचरा डंपिंग और पीवीसी मार्केट को लेकर जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने 2 दिसंबर 2026 तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं। प्रदूषण और जनस्वास्थ्य को खतरा बताते हुए पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को आदेश पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।