नावड़ाटौड़ी स्थित नर्मदा तट के ऐतिहासिक एवं अति प्राचीन श्री शालिवाहन शिव मंदिर में रविवार को श्रावण मास के अवसर पर संत सियाराम सेवा समिति की अगुआई में रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान चार चरणों में करीब पांच घंटे तक चला। ओंकारेश्वर से आए विद्वान पंडितों के सान्निध्य में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया