एकंगरसराय: कस्तूरबा की बच्चियों के बीच BDO ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां
आमतौर पर जन्मदिन का जश्न लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते हैं, लेकिन एकंगरसराय की प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका निधि ने अपना जन्मदिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों के बीच मनाकर संवेदनशीलता और अपनत्व की मिसाल पेश की।