गुन्नौर: गांव गंगावास के जंगल में तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में फैली दहशत
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गंगा किनारे के आसपास के गांव में एक बार फिर तेंदुआ की दहशत फैल गई। गांव गंगावास के जंगल में तेंदुआ ने बछड़े का शिकार कर लिया और तेंदुआ शिकार करने के बाद वहीं पर बैठा दिखाई दिया। जंगल और खेतों में पंजों के निशान मिलने से आसपास के गांव में भय का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाकर जांच शुरू कर दी।