सन्ना: बगीचा में हाथियों का कहर: घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
Sanna, Jashpur | Aug 11, 2026 बगीचा वनपरिक्षेत्र के घुघरी कदमटोली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जंगल किनारे झोपड़ीनुमा घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को हाथियों के दल ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान हाथियों ने बुजुर्ग के घर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, गांव के खेतों में लगी धान की फसल को भी हाथियों ने रौंद दिया। घटना के बाद पूरे गांव में