लोहरदगा के पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी प्रांगण में सोमवार को सावन की हरियाली, उमंग और उल्लास का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जय श्रीराम महिला समिति के तत्वावधान में महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान के नेतृत्व में अपराह्न 3 बजे सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।