दिनारा: मजदूर हत्याकांड के बाद दिनारा में धारा 163 लागू, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती
Dinara, Rohtas | Aug 16, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में 5 अगस्त को मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या के बाद तनाव और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार देर रात से धारा 163 लागू कर दी है। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जोगिया समेत आसपास के करीब दो दर्जन संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।