हनुमानगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने चलाया स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल की ओर से जंक्शन के वार्ड नंबर 50 में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया।