फुलवरिया: बंशीबतरहा नहर पुल के पास छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया ईलाज
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशीबतरहा नहर पुल के पास बीते कल छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। रविवार की दोपहर 12 बजे घायल युवक माझा चतुर्भुज निवासी सुरेंद्र चौहान के पुत्र शुभम ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी बहन को कुछ लोग छेड़ने का प्रयास कर रहे थे।