दुःखद खबर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ा हादसा , टेंपो ट्रैवलर गिरा खाई में, एक की मौत
नैनीताल : रामगढ़-मुरामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर मिनी बस दुर्घटना, नैनीताल पुलिस, SDRF, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आज रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल 22 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में श्री रविकांत सेमवाल, सीओ भवाली एवं श्री प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, SDRF एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युद्धस्तर पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
14 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
06 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
दुर्घटना में 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
वाहन में फंसे 01 व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
नैनीताल पुलिस की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
#UttarakhandPolice #RescueOperation
#highlight #follower
#Uttarakhand #NainitalAccident