पिपरा: हरिहरगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार दो नक्सलियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
Pipra, Palamu | Aug 3, 2026 हरिहरगंज थाना पुलिस ने नक्सली कांड में लंबे समय से फरार चल रहे दो फरार उग्रवादियों के घर पर सोमवार को ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया । इसमें फरार चल रहे दोनों उग्रवादियों से शीघ्र आत्मसमर्पण करने को कहा गया है। जिन उग्रवादियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है, इनमें बिहार के गया जिले के मैगरा थाना अंतर्गत तरवाडीह गांव निवासी नीतीश यादव व एक अन्य आरोपी शामिल है।