गोबिंदपुर राजनगर: लखीपोश में फुटबॉल का महाकुंभ संपन्न, 48 टीमों के रोमांचक मुकाबलों के बाद बाबा गोल्ड एफसी बनी चैंपियन
राजनगर प्रखंड के लखीपोश में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महोत्सव का सोमवार की शाम शानदार समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों के उत्साह और खेल भावना ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की कुल 48 टीमों ने भाग लेकर अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में बाबा गोल्ड एफसी, गम्हारिया ने