CSJMU में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, 14 साल से लंबित चुनाव पर उठे सवाल!
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग उठी है। विधि छात्र मोर्चा ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने और वर्ष 2012 के न्यायालयीन आदेश की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है।
छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का लोकतांत्रिक मंच है। फीस, परीक्षा, प्रमोशन, हॉस्टल और पुस्तकालय जैसी समस्याओं के समाधान के लिए छात्रसंघ चुनाव जरूरी हैं।
मोर्चा ने मांग की है कि यदि चुनाव में कोई कानूनी बाधा है, तो उसे संबंधित दस्तावेजों के साथ स्पष्ट किया जाए। साथ ही, लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाए।
सवाल यह है कि छात्रसंघ चुनाव बहाली का इंतजार आखिर कब खत्म होगा?
📍 कानपुर | Ground Zero News
.
.
#CSJMU #CSJMUniversity #StudentUnionEle