सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और अब यहां गंभीर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम ने 19 मार्च को ही जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी थी, लेकिन महीनों बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।