खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.40 लाख रुपए कीमत के चोरी हुए भैंसें बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल 11 लाख रुपए कीमत का आयशर मिनी ट्रक भी जब्त किया गया है।