बाढ़: बाढ़, गौरक्षणी के पास दो बाइकों की टक्कर में 22 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल
Barh, Patna | Sep 26, 2026 बाढ़ के गौरक्षिणी में शनिवार को सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक सोनू कुमार घायल हो गया। चक नवादा निवासी सोनू बाइक से बाढ़ कॉलेज जा रहा था, तभी सीमेंट गोदाम के पास अचानक सामने आई दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घायल को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। सोनू ने आरोप लगाते हुए लगभग 12 बजे बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज में देरी हुई।