पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड की एकरूपता, अनुशासन और टर्नआउट का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के उपरांत नवीन पुलिस केन्द्र की सभी शाखाओं का सघन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Arrah, Bhojpur | Aug 21, 2026