इटावा: शिवपुरी शाला के पास अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को 108 एंबुलेंस ने जिलाअस्पताल पहुँचाया, उपचार के दौरान हुई मौत
Etawah, Etawah | Sep 26, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड शिवपुरी शाला के पास 1अज्ञात व्यक्ति रोड पर पड़ा हुआ था। तभी स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस कर्मी उसे उपचार हेतु इटावा जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद डियूटी डॉक्टर शिवम राजपूत ने मृतक घोषित कर दिया।