फतुहा: फतुहा त्रिवेणी संगम से श्रद्धालुओं ने उठाया 105 फुट लम्बा कांवर
Fatwah, Patna | Aug 16, 2026 समसपुर स्थित त्रिवेणी संगम घाट से श्रद्धालुओं ने 105 फीट लंबा कांवर को कंधे देकर बराबर स्थित बाबा सिद्धनाथ पर जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किए हैं। श्रद्धालू डीजे के भक्ति गानों पर नाचते गाते हुए कांवर को कंधे देकर गंतव्य के लिए निकल गए हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखी गई है। कांवर यात्रा को देखने के लिए बाजार में शहरी व ग्रामीण लोगों में उत्साह दिखा है।