राशमि: राशमी में सहकारी समिति के गोदाम का शिलान्यास, 12 लाख की लागत से बनेगा 100 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम
राशमी। ग्राम सेवा सहकारी समिति राशमी के नवीन गोदाम का शिलान्यास बुधवार को कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कस्बे के रोशनेश्वर महादेव मंदिर के निकट अंबेडकर भवन के सामने गोदाम का शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। पंडित गोपाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर अतिथियों ने नींव का मुहूर्त किया।जीएसएस अध्यक्ष सुनील कुमार रा