हमीरपुर: हमीरपुर मजदूर संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया, श्रमिकों की योजनाओं की दी जानकारी
बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के सुमेरपुर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के महामंत्री सज्जन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने देश की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धां