एटा: बागवाला क्षेत्र के गांव बेंदुला के खेतों में धान फसल में मिला मगरमच्छ का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Etah, Etah | Aug 16, 2026 एटा थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बेंदुला में रविवार सुबह धान के खेत में मगरमच्छ का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया,गांव निवासी आशुतोष उर्फ सुखबीर के खेत में ग्रामीणों ने मगरमच्छ के बच्चे को देखा। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है।