बहेड़ी: नगर की बेकरी वाली गली स्थित एक दुकान में नॉनवेज बेच रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड बेकरी वाली गली में देर शाम एक शॉप पर चिकन बिरयानी और चिकन की पकौड़ी बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची और सावन माह के दौरान नॉनवेज बेच रहे युवकों को हिरासत में ले लिया वहीं गिरफ्तार दोनों युवकों इरफान व उवैस का शांति भंग में चालान किया जिसके बाद एसडीएम कोर्ट से दोनों को जेल भेजा गया है