बिक्रमगंज: पवरा गांव में शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सास हुई गिरफ्तार
विक्रमगंज प्रखंड के पवरा गांव में रविवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की 22 वर्षीय बेटी लक्ष्मीना कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष 8 मई को पवरा गांव निवासी अर्जुन राम के साथ हुई थी। शादी के करीब चार माह बाद उसकी ससुराल में मौत हो गई।