मोरसिंघी पंचायत में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
ग्राम पंचायत मोरसिंघी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डोगरा रेजिमेंट के भूतपूर्व सूबेदार मेजर धर्म सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और तिरंगा फहराया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का हिमाचली टोपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मोरसिंघी पंचायत ने अनूठी पहल करते हुए पंचायत क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
पंचायत प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान रमेश गर्ग, पंचायत सचिव राकेश कुमार, वार्ड सदस्यों और स्थानीय लोगों ने वीर पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन किया।
घुमारवीं से रामपाल शर्मा की रिपोर्ट
#Morsinghi #MorsinghiPanchayat #Ghumarwin #GhumarwinNews #Bilaspur #BilaspurNews #HimachalPradesh #HimachalNews #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #15August #ExServicemen #IndianArmy #DograRegiment #Tiranga #DeshBhakti #JaiHind #VandeMataram #HPNews #RozanaHimachal