तोकापाल: कलेक्टर आकाश छिकारा ने तोकापाल और लोहंडीगुड़ा के बाढ़ राहत शिविरों का लिया जायजा
जिले में पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने तहसील तोकापाल के ग्राम घाटधनोरा तथा लोहंडीगुड़ा तहसील अंतर्गत टाकरागुड़ा के टिकरापारा स्थित बाढ़ राहत शिविरों का औचक व सघन निरीक्षण किया।