🚨 अमरपुर गांव में शराब के नशे में युवक का हंगामा, राहगीरों पर किया हमला
पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत अमरपुर गांव में एक युवक द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सड़क से गुजर रहे लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि नशे में युवक सड़क पर आने-जाने वाले लोगों पर अचानक हमला कर रहा था। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने युवक को काबू करने की कोशिश की। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
📍 स्थान: अमरपुर गांव, पहाड़पुर पंचायत, गया।
#BiharDastak #BreakingNews #Amarpur #Paharpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #LocalNews #ViralNews
Bihar, India | Aug 29, 2026