बिछुआ: बिछुआ में तिरंगा यात्रा का महासंगम, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
बिछुआ में तिरंगा यात्रा का महासंगम, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर बिछुआ नगर में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के उत्साह के साथ आज गुरुवार दोपहर 1 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्कूलों के विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।