बड़वाह: बड़वाह के नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
मध्यप्रदेश के बड़वाह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नावघाट खेड़ी स्थित मां नर्मदा के तट पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत द्वारा आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों,CISF के अधिकारियों एवं जवानों तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक