हनुवा मार्ग के पुल को ऊंचा कराया जाए
हनुवा–कौबरा मार्ग, ग्राम पंचायत गढ़चपा होते हुए रामनगर क्षेत्र और प्रयागराज की ओर जाने वाले ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग पर बना पुल बरसात के दिनों में पानी बढ़ने के कारण आवागमन में बड़ी बाधा बन जाता है।
ग्रामीणों की मांग है कि हनुवा मार्ग के इस पुल को पर्याप्त ऊंचाई देकर नए सिरे से निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश और बाढ़ के समय पुल के ऊपर पानी न आए और लोगों का आवागमन बाधित न हो।
माननीय विधायक, सांसद एवं जिला प्रशासन से अनुरोध है कि मौके का स्थलीय निरीक्षण कराकर पुल की ऊंचाई बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार उच्चस्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करें।
यह पुल केवल एक गांव का नहीं, बल्कि हनुवा, कौबरा, गढ़चपा, रामनगर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों के आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है।
ग्रामीणों की एक ही मांग—पुल ऊंचा कराइए, बरसात में रास्ता बचाइए।
Pulkit Gareg DM Chitrakoot DM