मऊरानीपुर: मऊरानीपुर मेला ग्राउंड में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का विधिवत पूजन, अतिथियों ने दी सलामी
मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड में नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए 100 फीट ऊंचे तिरंगे का विधिवत पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सोमेश्वरानंद महाराज ने तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष शशि आयुष श्रीवास ने अतिथियों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया।