अमरकंटक में गूंजा तिरंगे का संदेश, नगर में निकली भव्य तिरंगा रैली
रिपोर्ट - विपुल बर्मन
शासन के दिशा निर्देश पर जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में 09 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद अमरकंटक में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही नागरिकों से अभियान से संबंधित फोटो ‘हर घर तिरंगा पोर्टल’ पर अपलोड करने की अपील की गई, ताकि जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा सके।
#Anuppur #Amarkantak #HarGharTiranga #TirangaRally #BSP24News