दरभंगा: दरभंगा डीएम ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ मंगलवार को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में हुआ। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।