पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पकड़ा
गंजडुण्डवारा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी विशाल पुत्र भगवान दास निवासी मोतीनगर को गंजडुण्डवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।