इगलास: इगलास क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Iglas, Aligarh | Oct 2, 2026 इगलास : क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व उल्लासपूर्वक मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।