सबलगढ़: शहर के पुराने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, सिविल अस्पताल में भर्ती
सबलगढ़। स्थानीय पुराने रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे पटरी पर एक युवक गंभीर रूप से लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिला। ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक का एक पैर शरीर से अलग हो चुका था। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत सबलगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी है।